शाहतलाई : नियुक्त हिमाचल प्रदेश कांग्रेस युवा महासचिव पंडित संदीप शर्मा जी का अपने गृह क्षेत्र वार्ड नंबर 7 में सतगुरु रविदास महाराज मंदिर निर्माण स्थल सेउ में ग्राम वासियों ने पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यामंत्री मुकेश अग्नीहोत्री ,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, मंत्री राजेश धर्मानी , हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार,राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री वी वी श्रीनिवास. राष्ट्रीय युवा कांग्रेस प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी जी का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि वह युवा कांग्रेस पदाधिकारी होने के नाते संगठन और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने में दिन-रात कार्य करेंगे।इस अवसर पर पंडित संदीप शर्मा ने ग्राम वासियों के स्नेह और प्रेम के लिए सब ग्राम वासियों का धन्यवाद किया।
उन्होंने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने अपने 1 वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं। जब हिमाचल प्रदेश सरकार सत्ता में आई तब हिमाचल प्रदेश के ऊपर 85000 करोड रुपए का कर्ज पिछली भाजपा सरकार छोड़कर गई थी विकट आर्थिक परिस्थितियों होते हुए भी प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात हिमाचल सरकार जनहित के कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश में पहली बार भयंकर प्राकृतिक आपदा आई उसमें लोगों को राहत देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4500 करोड रुपए का आर्थिक पैकेज का प्रावधान किया और आपदा प्रभाविताओं को राहत प्रदान की। जबकि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा के समय हुए लगभग 10000 करोड़ के नुकसान के बदले में किसी भी तरह का आर्थिक पैकेज नहीं दिया और ना ही इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए 31 मार्च तक 25000 वरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। इसके अतिरिक्त वरोजगारों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान कर रही है। बेरोजगार युवा यदि इलेक्ट्रिकल व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो सरकार उन्हें सब्सिडी प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी और आत्मा राम प्रोजेक्ट के अध्यक्ष मनिंदर सिंह चंदेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, अश्विनी वनियाल,नगर पंचायत बूथ अध्यक्ष संजीव नेगी, वीर सिंह, जोध सिंह चौधरी, पविंदर शर्मा, सरदीप भारद्वाज, राजकुमार कौशल, जगदीश भाटिया, जगदेव भाटिया, पार्षद रविंद्र भाटिया,राजेश कौशल, बंटी, दीपक चौधरी, रिंकू शर्मा, संजू, दीपू, कश्मीरा, सरवन कुमार,राजकुमार, हैप्पी, अजय चौधरी, साहिल, रॉकी, तनू , सोनू, नीरज ,जगदीश भाटिया , गौरी महंत , राजकुमार, रिंकू, महिंदर पटयाल , सुभ्बी , हैप्पी, राजू सहित महिला शक्ती उपस्थित रहे।
More Stories
अनुपालना न करने पर टीसीपी ने 3 लोगों को दोबारा जारी किए नोटिस
पैरागाॅन निट्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद
जखेड़ा में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, उपायुक्त जतिन लाल ने किया शुभारंभ