January 22, 2025

Himachal Tehalaka News

himachaltehalakanews

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिवस आज, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक समिति के चेयरमैन कमल नयन ने दी बधाई!

प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस पर हमीरपुर में कार्यक्रम होंगे। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी सोमवार को हमीरपुर में होंगे। हमीरपुर स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक कटेगा और लड्डू बांटे जाएंगे। पिता के जन्मदिवस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से हमीरपुर पहुंचे हुए हैं। प्रदेशभर से अन्य भाजपा नेताओं की भी हमीरपुर पहुंचने की संभावना है।

आपको बता दे की कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक समिति चेयरमैन कमल नयन ने भी आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को उनके जन्मदिवस की बधाई! इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इस मौके पर आज गांधी चौक हमीरपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के जन्मदिवस पर यह रक्तदान शिविर भारतीय जनता युवा मोर्चा हमीरपुर की ओर से किया जा रहा है।