January 22, 2025

Himachal Tehalaka News

himachaltehalakanews

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त

चंबा: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदर विधायक नीरज नैय्यर की माता चंचल नैय्यर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका विनम्र व्यवहार और समाज सेवा में दिए गए उनके योगदान को याद रखा जाएगा।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना भी की है।