January 22, 2025

Himachal Tehalaka News

himachaltehalakanews

शोक संतप्त परिवार से मिले विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा, 27 सितंबर: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदर विधायक नीरज नैय्यर की माता चंचल नैय्यर के गत दिन हुए स्वर्गवास पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के साथ मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा उनकी दिव्य आत्मा को शांति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका विनम्र व्यवहार और समाज सेवा के साथ-साथ अच्छे और बुरे वक्त में हमेशा कांग्रेस पार्टी का सहयोग किया है। उनके इस अतुल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर, अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया उपस्थित रहे।