January 24, 2025

Himachal Tehalaka News

himachaltehalakanews

हमीरपुर के अणु मैदान में हिमाचल व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बहायेंगे पसीना

हमीरपुर :- हम अक्षर कहते-सुनते है कि खेलने के लिए स्वस्थ शरीर होना जरूरी है लेकिन ये खिलाड़ी दिव्यांग व चलने में पूरी तरह से असमर्थ होते हुए भी व्हीलचेयर पर ही चौके छक्के और कैच पकड़ते दिखेगे हमीरपुर के सिन्थेटिक ट्रैक अणु मैदान में 06 से जून 15 तक हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर टीम के खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में हिमाचल को जीत दिलाने के लिए खिलाड़ी ने पसीना बहाने की तैयारी शुरू कर दि है।

ये जानकारी टीम के संयोजक राजन कुमार ने दी उन्होंने बताया कि ये व्हीलचेयर क्रिकेट की राज्य स्तरीय टीम है और कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है जिसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु टीम को सम्मानित भी कर चुके है। अब 06 जून से नए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। फिर पूरी टीम के खिलाड़ी 15 जून तक अभ्यास करेंगे टीम में ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, चम्बा इत्यादि जिलो से खिलाड़ी पहुचेंगे।

अंत मे टीम के संयोजक राजन कुमार ने सिन्थेटिक ट्रैक अणु मैदान के आस पास के लोगो से आग्रह किया है कि वो 06 जून से वहां पहुच कर खिलाड़ियों की होसला अफजाई जरूर करे।-राजन कुमार(संयोजक, हि.प्र. व्हीलचेयर क्रिकेट टीम) संपर्क – 9857080361