January 22, 2025

Himachal Tehalaka News

himachaltehalakanews

हिमाचल में अनुबंध कर्मचारी रेगुलर, पार्टटाइम, दिहाड़ीदारों को भी राहत, आदेश जारी!

हिमाचल प्रदेश सरकार के विभागों में अनुबंध पर 2 साल की अवधि पूरी कर चुके सरकारी कर्मचारियों को रेगुलर करने के आदेश जारी हो गए हैं। रविवार को छुट्टी वाले दिन भी यह अधिसूचना हो गई। इसके साथ ही पार्ट टाइम और दिहाड़ी पर नियुक्त कर्मचारियों को भी राहत मिल गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को ये तीन फाइलें साइन कर दी थी। अब इस बारे में रविवार को आदेश हुए हैं। दो साल अनुबंध अवधि पूरी कर चुके कर्मचारी विभाग अब रेगुलर कर सकेंगे।

30 सितंबर 2023 को 2 साल पूरे करने वाले कर्मचारी भी इसी आर्डर के तहत रेगुलर हो पाएंगे4 साल दिहाड़ी पर लगा चुके कर्मचारियों को भी रेगुलर करने के आदेश इस शर्त के साथ हुए हैं कि इसके लिए कोई नई पोस्ट क्रिएट नहीं की जाएगी। 7 साल पार्ट टाइम के रूप में लगा चुके कर्मचारियों को अब डेली वेजर बनाने के आदेश हुए हैं। शनिवार को फाइल साइन करती बार मुख्यमंत्री ने आज ही इसके आदेश जारी करने को कहा था इसलिए संडे को भी नोटिफिकेशन हो गई।