हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहा। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में कुछ देर बादल झमाझम बरसे। ऊना में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
वहीं, अगर प्रदेश में मौसम की बात करें तो प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 2 मई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। 1 और 2 मई को प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश, अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।
More Stories
महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से ऊना जिला के 45,965 किसान लाभान्वित
टौणी देवी की 12 टीबी मुक्त पंचायतों के प्रधानों को किया सम्मानित