October 23, 2024

Himachal Tehalaka News

himachaltehalakanews

किसानों को हक दिलाने में दिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा – सीपीएस

ऊना, 21 मई :- किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर द्वारा गांव पंजावर (ढकिक्यां) में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य संसदीय सचिव राजस्व, उद्योग तथा नगर नियोजन राम कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस मौके पर राम कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किसानों को उनका हक दिलवाने में अहम योगदान दिया और किसान सभा का गठन किया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है। कृषि और सहयोगी क्षेत्रों में प्रदेश के 70 प्रतिशत कामगार निर्भर हैं। प्रदेश में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृषि विकास योजना हिम उन्नति शुरू की गई है। प्रदेश में पशुपालकों की आय में वृद्धि हेतु हिमगंगा महत्वकांक्षी योजना आरंभ की गई है।राम कुमार ने कहा कि सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति की जो भी मांगे है उनका प्रपोजल तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि उन्हंे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जा सके।

उन्होंने समिति की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुटलैहड के विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो, कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान रणजीत सिंह राणा, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर के अध्यक्ष बलवीर चैधरी, जिला परिषद सदस्य रजनी वाला, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।