March 14, 2025

Himachal Tehalaka News

himachaltehalakanews

शाहतलाई क्षेत्र से संबंध रखने वाले पंडित संदीप शर्मा को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी!

झंडुता विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत शाहतलाई क्षेत्र से संबंध रखने वाले पंडित संदीप शर्मा को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव के पद पर नियुक्ति मिलने पर झंडूता युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ पड़ी है। पंडित संदीप शर्मा इससे पहले शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में झंडुता युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी है। नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी महासचिव नियुक्त करने के लिये पंडित संदीप शर्मा ने आदरणीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंन्दर सिंह सुख्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री वीवी श्रीनिवास ,राष्ट्रीय युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु। हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव श्री विवेक कुमार का तहेदिल से धन्यावाद करते हुए कहां कि मैं विशवास दिलाता हूं, की पूरी निष्ठा से अपनी हर जिम्मेदारी को निभाऊंगा और युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगा।