ऊना, 29 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को बनौडे महादेव ऊना में पूजा अर्चना कर शीश नवाया और क्षेत्रवासियों के सुखमय और खुशहाल जीवन की मंगल कामना की। इस मौके पर बनौडे महादेव कमेटी ने उपायुक्त ऊना को शिव भगवान का चित्र और चुनरी देकर सम्मानित किया।इस दौरान उपायुक्त ने बनौडे़ महादेव ऊना परिसर में पौधा रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि कहा कि पर्यावरण हमारा सांझा संसाधन है। हम सब लोग इससे जीवन का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी प्रकृति व जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और पर्यावरण सरंक्षण में इनका अमूल्य योगदान है। उन्होंनेे कहा अगर हमें जल और गहराते पर्यावरण संकट से निजात पाना है तो पौधरोपण करना अत्यंत जरुरी है।इस मौके पर पीसीसी हिमाचल के सचिव संजीव सैणी, भूपिंदर ठाकुर, विजय धीमान, परीक्षित ठाकुर सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
himachaltehalakanews
More Stories
ऊना में प्रचार वाहन से एच.आई.वी. जागरूकता की मुहिम
अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती,खनन नियमों के उल्लंघन पर जेसीबी जब्त
मुख्यमंत्री ने सुजानपुर के लिए की जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल की घोषणा