February 5, 2025

Himachal Tehalaka News

himachaltehalakanews

हिमाचल में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट!

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहा। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में कुछ देर बादल झमाझम बरसे। ऊना में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

वहीं, अगर प्रदेश में मौसम की बात करें तो प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 2 मई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। 1 और 2 मई को प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश, अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।