March 14, 2025

Himachal Tehalaka News

himachaltehalakanews

डीसी डॉक्टर निपुण जिंदल ने कांगड़ा के सभी नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

धर्मशाला 11 नवंबर डीसी डॉक्टर निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी है। उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि प्रसन्नता एवं उल्लास का प्रतीक रोशनी का यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्यौहार कांगड़ा जिला के सभी नागरिकों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा।उन्होंने ने सभी से दीपों के इस त्यौहार को प्रदूषण मुक्त ढंग से मनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार कांगड़ा जिला के नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के साथ-साथ भाईचारे और एकता के बंधन को मज़बूती प्रदान करेगा।