January 22, 2025

Himachal Tehalaka News

himachaltehalakanews

उपलब्धि: हिमाचल के बेटे अमित नेगी ने फतह की 8,091 मीटर ऊंची अन्नपूर्णा चोटी!

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला के अमित नेगी ने अन्नपूर्णा चोटी पर परचम लहराया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की अमित नेगी ने नेपाल स्थित अन्नपूर्णा चोटी (8,091 मीटर) पर चढ़ाई की और इससे पहले वह कंचनजंगा और एवरेस्ट पर भी चढ़ाई कर चुके हैं। एवरेस्ट और कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने के बाद अमित नेगी ने अन्नपूर्णा पर विजय प्राप्त की है।

अगर इससे पहले की बात करें तो अमित नेगी वर्ष 2021 में एवरेस्ट, 2022 में कंचनजंगा पर तिरंगा फहरा चुके हैं। इस कामयाबी से वह 2023 शिखर सम्मेलन सीजन जीतने वाले भारत के पहले पर्वतारोही बने हैं।